सत्यनारायण शर्मा ने कहा-केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही

 

रायपुर। राहुल गांधी की संसद से सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस देशभर में विरोध कर रही है।
विरोध की कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में प्रेसवार्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर राजीव भवन में शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक सत्यनारायण शर्मा ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार को घेरा। विधायक शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

शर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में कांग्रेस को बात बोलना गुनाह हो गया है।
राहुल गांधी की आवाज़ को दबाने के लिए बीजेपी लगी है। मोदी राज में लोकतांत्रिक हत्या का षडयंत्र चल रहा है। सवाल हब कि आखिर सेल कंपनी के मालिक कौन है ? अड़ानी के पास 20 हजार करोड़ की धन राशि कहा से आई ? राहुल गांधी ने किसी जाति के नाम पर कोई बात नहीं कहीं,लेकिन देश की अखंडता की रक्षा करने वाले नौजवान की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। लोकतंत्र का गाला घोटने का काम बीजेपी कर रही है और उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे,ये बात यहाँ सिद्ध हो रही है।
विपक्ष की आवाज़ दबाने का काम किसी ने नहीं किया है। ये तो अंग्रेजों के जमाने की याद दिला रहे हैं। कांग्रेस जानता के बीच में जाएगी और हमारी जीत होगी।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद ऐसा एक मामला है कि देश की सरकार ही देश के अपराधियों को बचा रही है। इस मसले पर विपक्ष आवाज़ उठाती है तो आवाज़ दबा दी जाती है।
आज तक किसी भी दल ने ऐसा नहीं किया जैसा बीजेपी कर रहीं है।