मोहला, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के बाद उन्होंने महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग को स्मरण किया। उन्होंने गांधीजी के सत्य, अहिंसा व राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने की अपील की। इस दौरान एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

