स्वतंत्रता दिवस पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने किया ध्वजारोहण

मोहला, 15 अगस्त। स्टेडियम स्कूल ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत व तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।
समारोह में आईटीबीपी, पुलिस, एनसीसी व स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने शहीद परिवारों को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, एसएसपी यशपाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।