बड़ी खबर | राजनांदगांव2 चोर और 2 अपचारी बालक गिरफ्तार – 2 लाख 88 हजार की चोरी का खुलासा

खबर | राजनांदगांव
2 चोर और 2 अपचारी बालक गिरफ्तार – 2 लाख 88 हजार की चोरी का खुलासा

राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों और 2 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 2लाख 43 हजार के सोने-चांदी के जेवर और 45 हजार नगद की चोरी करना कबूला। पुलिस ने जेवर, एक स्कूटी, औजार और मोबाइल बरामद कर लिया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल व बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में टीम ने सीसीटीवी व मुखबिर की मदद से की कार्रवाई।