रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव सरस मेला और सावन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करने तथा भोरमदेव धाम को प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की है। उन्होंने दुकानदारों से कपड़े या जूट के थैले उपयोग करने, गीला-सूखा कचरा अलग रखने और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, मितानिनों और स्वच्छाग्रहियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

