न्यायालय परिसर में पुलिस की आकस्मिक चेकिंग, 4 संदिग्धों पर कार्रवाई

रायपुर। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर पुलिस ने विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर चलाए गए अभियान में न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की गई। लगभग 70 सदस्यीय पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। जांच के दौरान 4 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।