रायपुर। अवैध नशे और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त कुख्यात महिला बदमाश मुस्कान रात्रे को पुलिस कमिश्नर ने जिला बदर कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में उसे तीन माह तक रायपुर समेत दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मुस्कान रात्रे के खिलाफ नशीले पदार्थों और अवैध शराब की बिक्री, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास तथा गांजा तस्करी सहित 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बार-बार कार्रवाई के बावजूद उसकी गतिविधियों में सुधार नहीं होने पर जिला बदर की कार्रवाई की गई। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ अलग से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

