रायपुर, । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए ‘गद्दार’ शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अवहेलना बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक हैं और इस तरह की अभद्र भाषा लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और विकास को देख रही है और कांग्रेस की यह बयानबाजी अस्वीकार्य है।
