रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से चोरी हुए बिजली वायर, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन मामले में पुलिस ने कबाड़ी गणेश उर्फ आसिफ खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अपचारी बालकों को भी पकड़ा, जिन्होंने चोरी कर सामान कबाड़ी को बेच दिया था। आरोपियों के कब्जे से 82 हजार रुपये का मशरूका और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त की गई। मामले में थाना टिकरापारा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई में टिकरापारा थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।
