रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बाल अपराध की रोकथाम और विधि से संघर्षरत बच्चों के पुनर्वास के लिए “नवोदय – नई सुबह की ओर” कार्यक्रम शुरू किया है। यह अभियान Council for Social Justice और UNICEF के सहयोग से संचालित होगा। कार्यक्रम के तहत बच्चों की पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक स्थिति का अध्ययन कर काउंसलिंग व शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। पहले चरण में तेलीबांधा, गंज, खमतराई, टिकरापारा और डीडी नगर थाना क्षेत्रों को शामिल किया गया है। शुभारंभ अवसर पर पुलिस आयुक्त Sanjeev Shukla सहित पुलिस अधिकारी व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
