रायपुर/जगदलपुर — बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के बीच मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर पापाराव ने 17 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया। इसे नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार की संवेदनशील और पारदर्शी नीतियों से भटके युवा मुख्यधारा में लौट रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर में अब बंदूक नहीं, विकास की आवाज गूंजेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलमुक्त भारत के संकल्प को निर्णायक बताया।
