छत्तीसगढ़ में खेलों का महाकुंभ: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज़, 2500 खिलाड़ी मैदान में

रायपुर, — राजधानी रायपुर में देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयोजन का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित इस महाकुंभ में देशभर के 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।