छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएं कर्मचारी संघ के आव्हान पर सोमवार को कलेक्ट्रेट रायपुर में दो सूत्रीय मांग पदोन्नति और वेतनमान में सुधार को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में संघ के प्रमुख सलाहकार वीरेन्द्र नामदेव, प्रांताध्यक्ष चितरंजन शाहा, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री एके चेलक, कुष्ठ संघ के जिला अध्यक्ष फागूराम साहू, ओपी पाल, सतीश तिवारी,बीएल साहू,टीपी शर्मा, बीआर रावत, हीरा लाल साहू एवं दुलेन्द्र साहू आदि शामिल थे।