खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स पर छत्तीसगढ़-गोवा संग, CM विष्णु देव साय और मंत्री रमेश तावड़कर की अहम चर्चा

रायपुर, 26 मार्च — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर ने सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं के बीच जनजातीय कल्याण और खेल विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है और ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का आयोजन राज्य के लिए गौरव का विषय है।
गोवा का प्रतिनिधिमंडल इस आयोजन में भागीदारी के साथ राज्य की जनजातीय संस्कृति और विरासत का भी अवलोकन करेगा।