दंतेवाड़ा/रायपुर, 26 मार्च — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर युवाओं से संवाद किया और इलेक्ट्रिकल व वेलकम किट का वितरण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं की जरूरतें जानीं और खेती सहित अन्य रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देने का भरोसा दिलाया।
शर्मा ने कहा कि पुनर्वास नीति का लक्ष्य युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक जीवन देना है। उन्होंने ड्राइविंग प्रशिक्षण और लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्र में 107 युवा विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा की और सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी
