रायपुर, — छत्तीसगढ़ सरकार ने बीईएमएल को बिलासपुर-चांपा के पास 100 एकड़ भूमि पर हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट संयंत्र की स्थापना की मंजूरी दी है। इससे राज्य में औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत उद्योगों को 50% तक सब्सिडी, कर छूट, ब्याज अनुदान और प्रशिक्षण सहायता जैसे लाभ मिलेंगे। इस नीति से राज्य में निवेश का माहौल सुधरा है, और 2025 में 1.63 लाख करोड़ रुपये के 218 प्रोजेक्ट्स को निवेश मिला है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 5 लाख रोजगार सृजित करना है। छत्तीसगढ़ अब नक्सल प्रभावित छवि से आगे बढ़कर एक उभरता औद्योगिक और तकनीकी हब बन रहा है।
