रायपुर। शहर के मध्य पंडरी श्याम प्लाजा के सामने स्थित चंपारण मीट रेस्टोरेंट नामक दुकान है, जो कि गुजराती समाज के प्रमुख तीर्थ स्थल भगवान वल्लभाचार्य महाप्रभुजी के जन्मस्थली चंपारण के नाम से प्रसिद्ध है। यह दुकान खुलने से हम सभी की भावनाएं आहत होती है। इस विषय को लेकर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री प्रकाश पुजारा के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कमलेश भाई नथवाणी गुजराती समाज के हितेश भाई पंड्या, अनिल भाई रायचूरा सहित प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर ऑफिस में जाकर प्रभारी अधीक्षक आरके धुव्र को चंपारण मीट हाउस के नाम बदलने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि चंपारण धाम हम गुजरातियों का प्रमुख तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा हमारे चंपारण धाम को भी राम वन गमन क्षेत्र में लिया गया है। जो कि हम गुजरातियों के लिए हर्ष का विषय है।अतः ऐसे पावन स्थान के नाम पर अगर कोई चंपारण मीट हाउस नामक दुकान खोलता है तो उससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

