रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।
(1) गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग- नौतनवा-दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दुर्ग से 1 फरवरी से 24 फरवरी तक और नौतनवा से 3 फरवरी से 26 फरवरी तक तक उपलब्ध रहेगी।
(2) गाड़ी संख्या 18203/18204 दुर्ग- कानपुर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दुर्ग से 5 फरवरी से 28 फरवरी तक और कानपुर से 6 फरवरी से 1 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।
(3) गाड़ी संख्या 18239/18240 कोरबा-इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक और इतवारी से 2 फरवरी से 1 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।
(4) गाड़ी संख्या 12856/12855 इतवारी-बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा इतवारी से 2 फरवरी से 1 मार्च तक और बिलासपुर से 2 फरवरी से 2 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।

