रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए अलग संचालनालय गठन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में नवीन छात्रावास निर्माण, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास योजनाओं पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है तथा भुगतान सीधे विद्यार्थियों के खातों में किया जा रहा है। साथ ही “मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना” के तहत छात्रावास से वंचित विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई मंत्री एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
