रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यात्रा वृत्तांत इतिहास और संस्कृति को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने युवा पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘मोदी के राज्य से लौटकर’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक में गुजरात यात्रा को पत्रकार की दृष्टि से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला पत्रकारों के अध्ययन भ्रमण के अनुभवों को पुस्तक के रूप में सामने लाना सराहनीय प्रयास है।
उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है और बजट में एक्सपोजर विजिट का भी प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधि व पत्रकार उपस्थित रहे।
