रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनुअल स्कैवेंजिंग कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज सफाई केवल नगर निगम या पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही कराई जाए और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो।
बैठक में उन्होंने एक निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों को हर संभव सहायता देने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
राज्य अनुश्रवण समिति की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मैनुअल स्कैवेंजिंग प्रतिबंध कानून के तहत दोषियों के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही प्रदेश में इस प्रथा के उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
