रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व आजाद चौक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।
समता कॉलोनी में वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार मिलन शर्मा के पास रखे बैग से 75 लाख रुपये नकद मिले। पूछताछ में वह रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करता रहा।
पुलिस ने नगदी, 4 मोबाइल फोन व वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ आजाद चौक थाना में बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई की है। मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है, जहां आगे की जांच जारी है।
