नशे की शिकायत पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार


रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन क्षेत्र में नशे की शिकायत से नाराज होकर युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी की रात रावाभाठा स्थित एक कंपनी में आशीष मिश्रा पर अरविंद साहू ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में आशीष के सीने, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी प्रियंका मिश्रा भी घायल हो गईं। घायल को पहले बिरगांव के अस्पताल और बाद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में भर्ती कराया गया।
जांच में सामने आया कि हिना निषाद ने अरविंद को बुलाया था। घटना के बाद फरार मुख्य आरोपी अरविंद साहू को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बटनदार चाकू जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।