नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आयश सिंह का साल्हेवारा में भव्य स्वागत

साल्हेवारा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) के प्रथम साल्हेवारा आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर व जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चमन राज वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंडल व जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष आयश सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने व युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।