खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला। विकासखंड छुईखदान अंतर्गत संकुल केंद्र घिरघोली के शासकीय प्राथमिक शाला ढोड़िया में संकुल स्तरीय सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ।
शासकीय प्राथमिक शाला ढोड़िया में 17 वर्षों तक सेवाएं देने वाली अनुपमा जैन के पूर्व माध्यमिक शाला कानीमेरा में प्रधान पाठक पद पर पदस्थ होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वहीं अनिल कुमार जंघेल ने शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में प्राचार्य तथा आशा वैष्णव ने पूर्व माध्यमिक शाला गभरा में प्रधान पाठक पद का कार्यभार ग्रहण किया।
संकुल समन्वयक जी.आर. टंडन सहित शिक्षकों व ग्रामवासियों ने तीनों शिक्षकों का श्रीफल व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन तुलेश्वर कुमार सेन ने किया।
