रायपुर, । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम कार्यालय में समीक्षा बैठक लेकर नई ट्रेनों, वंदे भारत सेवाओं और अधोसंरचना विस्तार का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक राजस्व देने वाले राज्यों में शामिल छत्तीसगढ़ को विश्वस्तरीय रेल सुविधाएं मिलना अधिकार है।
सांसद ने रायपुर–नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत सहित बिलासपुर–पुरी, रायपुर–जबलपुर मार्ग पर वंदे भारत चलाने, दुर्ग–अंबिकापुर, बिलासपुर–गोवा व नाथद्वारा के लिए नई ट्रेनों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए। कुछ ट्रेनों के विस्तार, समय परिवर्तन व प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव की मांग भी रखी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर व दुर्ग स्टेशनों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बस्तर कनेक्टिविटी, एम्बुलेंस सुविधा, ‘गढ़ कलेवा’ केंद्र व यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया।
बैठक में सांसद भोजराज नाग, महेश कश्यप सहित रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।
