एआई समिट में गूंजा छत्तीसगढ़ का विजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिखाया डिजिटल सुशासन का रोडमैप

नई दिल्ली,रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व किया। लीडर्स प्लेनरी सत्र में उन्होंने शासन-प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।
उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व आपदा प्रबंधन में एआई आधारित मॉडलों का अवलोकन करते हुए कहा कि तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने भारत की एआई पहल को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
समिट में छत्तीसगढ़ के एआई स्टाल का अवलोकन कर नवाचारों की जानकारी ली। साथ ही भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रिजनर से मुलाकात कर एआई सहयोग पर चर्चा