रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने नया रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन पर कटाक्ष किया है कि जिस नया रायपुर को भूपेश बघेल ने भाजपा का बिना मतलब का कार्य बताया था, नया रायपुर के निर्माण और उपयोगिता पर सवाल उठाए थे, आज उसी नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन हो रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया कि जब आपके नेताओं का जमघट वहां लगेगा, क्या उन्हें भी कहेंगे कि ये मेरा नहीं, भाजपा का किया हुआ कार्य है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कहा कि नया रायपुर निर्माण को लेकर भूपेश बघेल कहते थे कि भाजपा का गैर जरूरी काम है। इसके निर्माण और उपयोगिता के बारे में हमेशा प्रश्न खड़ा किया है। भूपेश बघेल में इतना साहस है तो वे अपने राष्ट्रीय नेताओं से कहें कि यह नया रायपुर कांग्रेस की सरकार ने नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनाया है।
