राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने सट्टा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी राजेश मंधानी (49) निवासी सिंधी कॉलोनी लालबाग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में दो आरोपी पहले ही न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
3 फरवरी 2026 को शास्त्री चौक तुलसीपुर के पास सट्टा पट्टी लिखते अविनाश रामटेके को पकड़ा गया था। पूछताछ में रकम इम्तियाज वारसी व राजेश मंधानी को देने की बात सामने आई। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

