डोंगरगढ़। पुलिस ने अवैध सट्टा लिखते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 16 फरवरी को मुखबिर सूचना पर कश्मीरी पारा निवासी रेहान अहमद (50) को घर के पास गली में सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन, नगदी 1020 रुपये और वीवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 6020 रुपये बताई गई है।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

