रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस के ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर ठगी करने वाले दो फरार आरोपी आशीष परिहार व लक्ष्मन देवासी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ देशभर के 13 साइबर थानों में मामले दर्ज हैं।
थाना राखी व धरसीवां में 24 लाख व 34 लाख रुपये की ठगी के प्रकरण दर्ज थे। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन में बैंक खातों, मोबाइल नंबर व टेलीग्राम से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। इससे पहले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर फीस मांगने, अनजान लिंक भेजने या ओटीपी/यूपीआई जानकारी मांगने वालों से सतर्क रहें।

