रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा के समापन में 30 जनवरी को एक बहुत बड़ी सभा शेरे-ए-कश्मीर के स्टेडियम में हुई। एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय सभा मे मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई। स्वयं राहुल गांधी एवं लाखों लोग उनके साथ 3700 किमी. से ज्यादा की पदयात्रा तय की। राहुल गांधी देश के अलग-अलग प्रदेश में जाकर वहाँ की जनता से रूबरू हुए एवं बातचीत की। लाखों लोगों ने सम्मिलित होकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

29 जनवरी को लाल चौक पर राहुल गांधी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भारत जोड़ो यात्रा के समापन में यह ऐतिहासिक सभा राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई। सभा में बड़ी संख्या में भारतवासी एकजूट हुए।
