कमिश्नरी व्यवस्था में न्यायालयीन सख्ती की शुरुआत

रायपुर। कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद सेंट्रल जोन में न्यायालयीन कार्यवाही का प्रभावी शुभारंभ हुआ। डीसीपी सेंट्रल जोन के मार्गदर्शन में एसीपी कोतवाली एवं एसीपी सिविल लाइन ने कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियों का उपयोग करते हुए लोक शांति बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए।
एसीपी कोतवाली ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 व 135(3) के तहत एक प्रकरण में 2 अनावेदकों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए। वहीं 5 प्रकरणों में 13 लोगों को कारण बताओ नोटिस व समन जारी किए गए।
एसीपी सिविल लाइन ने भी धारा 126 व 135(3) के तहत 6 अनावेदकों को नोटिस जारी किया। सभी नोटिस व समन त्वरित तामील कराए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लोक शांति भंग करने वालों पर अब सख्त व त्वरित कार्रवाई होगी।