साल्हेवारा। स्वास्थ्य विभाग के फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत क्षेत्र में मितानिनों द्वारा घर-घर दवा वितरण किया जा रहा है। प्रचंड गर्मी के बावजूद मितानिन श्रीमती कविता निषाद व मोना चक्रधारी ने पुलिस थाना चौक मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को दवा खिलाई और जागरूक किया।
इस दौरान राम अवतार शुक्ला के घर दिलीप शुक्ला, उषा शुक्ला, शनि शुक्ला व हिमांशु शुक्ला सहित अन्य लोगों को दवा दी गई। स्वास्थ्य मानकों के अनुसार दो छोटे बच्चों को दवा के लिए अयोग्य पाया गया।
मितानिनों ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए शासन की दवा सुरक्षित है और इसका सेवन जरूरी है। अभियान को सफल बनाने नागरिकों से सहयोग की अपील की गई।

