छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की माताजी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर ।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी कुसुम सिन्हा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।