रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर तंज कसते हुए कहा कि बस्तर की प्राकृतिक आपदा पर सियासत करने वाले बैज खुद अपनी पार्टी में राजनीतिक संकट से जूझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर के हालात को लेकर संवेदनशील हैं और लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। विदेश दौरे से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हालात की जानकारी ली और लौटते ही प्रतिनिधिमंडल को भेजा।
कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के लिए हर आपदा एक राजनीतिक मौका होती है, जबकि बैज खुद भी आपदा के समय जनता के बीच नजर नहीं आए।
