रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की दो अहम बैठकें अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की मौजूदगी में संपन्न हुईं। बैठक में संगठन सृजन, बाढ़ राहत, खाद संकट, और आगामी आंदोलनों पर चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि मंडल-सECTOR कमेटियों का गठन अंतिम चरण में है। बस्तर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है और “रिलीफ फंड अभियान” चलाया जा रहा है। यूरिया-डीएपी की कमी पर चिंता जताते हुए किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस ने 9 सितंबर को बिलासपुर में “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की घोषणा की है, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. महंत को सौंपी गई है। इसमें कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी शामिल होंगे।
बैठक में अक्टूबर से सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन और यात्राएं तेज करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

