रायपुर। जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब 2021 में दुर्गा विसर्जन के हादसे में भाजपा ने एक करोड़ मुआवजा की मांग की थी, तब आज खुद सरकार में रहते हुए सिर्फ 5 लाख क्यों दे रही है?
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद अपनी ही बातों से पलट रही है। हादसे में मृतकों के परिजनों को अधिक मुआवजा दिया जाना चाहिए। भाजपा को जवाब देना चाहिए कि अब वह एक करोड़ मुआवजा क्यों नहीं दे रही, जबकि पहले इसी मांग पर जशपुर बंद कराया गया था।

