रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहा है। नवा रायपुर के सेक्टर-22 में 108.43 करोड़ की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) की स्थापना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसमें 75 करोड़ रुपये MeitY और 33.43 करोड़ राज्य सरकार देगी।
यह सेंटर PCB प्रोटोटाइपिंग, 3D प्रिंटिंग, EMC टेस्टिंग जैसे अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराएगा, जिससे स्टार्टअप, युवा और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता सीधे लाभान्वित होंगे। परियोजना से राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा। मंत्री ओपी चौधरी ने इसे तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली पहल बताया।
