अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 6.120 लीटर शराब बरामद

रायपुर।उरला थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी भुनेश्वर सोनी (26), निवासी ग्राम टेमर (शक्ति), वर्तमान में उरला में रह रहा था।

पुलिस ने शनि मंदिर के पास मेन रोड पर उसकी एक्टिवा से 34 पौव्वा मसाला शेरा मदिरा शराब (कुल 6.120 बल्क लीटर) जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 3,400 आंकी गई है। आरोपी के पास शराब के वैध दस्तावेज नहीं थे।

थाना उरला में अपराध क्रमांक 196/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।