रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ हूई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यसमिति का उद्घाटन किया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ से प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नबीन समेत प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सरोज पांडेय, अजय चंद्राकर, लता उसेंडी, भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, महामंत्री संगठन पवन साय सम्मिलित हुए।

