लोन के नाम पर iPhone ठगी, 16 मोबाइल बरामद

रायपुर। मोबाइल फोन फायनेंस कर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी सिमरन जीत सिंह अजमानी उर्फ लवली (31) को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ठगी के 16 महंगे iPhone बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

आरोपी पीड़ितों से उनके नाम पर मोबाइल फोन फायनेंस कराता था, लेकिन न तो फोन देता था, न लोन पास कराता था। किश्तें पीड़ितों से ही कटती थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा।

गोलबाजार थाने में आरोपी के खिलाफ 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अन्य थानों में भी ठगी की शिकायतें सामने आई हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह, साइबर प्रभारी परेश पांडे सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।