रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे,विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

*राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण के बाद विस की कार्यवाही शुरू*
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का छत्तीसगढ़ विधानसभा के 16वें सत्र के पहले दिन अभिभाषण हुआ। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अभिभाषण समाप्ति के बाद विधानसभा से रवाना हुए।
*विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल का हुआ स्वागत*
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
