रायपुर – थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम कुर्रा चौक के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो कोचियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 42 पौवा देशी मसाला शराब और ₹250 नकद जब्त किए गए।
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी और शिवराम तारक (51) व रूपेश साहू (35) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 276/25 दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में ASI घनश्याम चिण्डा, आरक्षक कशान रज़ा और हुलास साहू की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
