कस्टम मिलिंग घोटाला: अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर ईओडब्ल्यू के हत्थे चढ़े

रायपुर, 9 जुलाई।

कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमुख आरोपी अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। दोनों पहले से ही अन्य मामलों में जेल में निरुद्ध थे।

ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 01/2024 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 11, 13(1)(क), 13(2) एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 384 व 409 के तहत मामला दर्ज है। प्रोडक्शन वारंट के तहत विशेष न्यायालय में पेश कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की गहनता से विवेचना की जा रही है।