रायपुर।रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने शास्त्री बाजार और अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव का निरीक्षण कर सफाई, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बैजनाथपारा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने और शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड की अव्यवस्था दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही, बस स्टैंड परिसर में दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही व्यवसाय करने और यातायात बाधित करने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।
महापौर ने कहा कि शास्त्री बाजार और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान स्वच्छ और व्यवस्थित दिखने चाहिए, ताकि वहां आने वाले नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके।
शास्त्री बाजार में पार्किंग ठेकेदार द्वारा अधिक शुल्क वसूलने की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फल विक्रेताओं को निर्धारित शेड सीमा में ही व्यापार करने की हिदायत दी गई।
निरीक्षण में एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद व निगम अधिकारी मौजूद रहे।
