एग्जाम बिग ब्रेकिंग : सीजी ओपन स्कूल 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी

 

रायपुर। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-अप्रैल सत्र 2022-23 की परीक्षाएं 28 मार्च से 2 मई तक होंगी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर की ओर से आयोजित मार्च-अप्रैल परीक्षा सत्र 2023 की समय सारणी का निर्धारण किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 28 मार्च से प्रारंभ होकर 2 मई तक होंगी एवं हाई स्कूल की परीक्षा 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर 2 मई तक होंगी। छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा से संबंधित समय सारणी का समीपस्थ अध्ययन केंद्र में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं कार्यालय की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी समय सारणी उपलब्ध है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।