राजनांदगांव: ग्राम अंजोरा में सट्टा पट्टी खेलते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री जब्त

राजनांदगांव, 20 मई 2025:
थाना सोमनी पुलिस ने अवैध सट्टा खेल पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम अंजोरा से दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन के नेतृत्व में 19 मई 2025 को ग्राम अंजोरा स्थित आमा तालाब के पास दबिश दी गई। मौके पर अंकों पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे दो आरोपियों —

1. राजा राय पिता बिरेंद्र राय (उम्र 25 वर्ष), निवासी निक्को कॉलोनी अंजोरा

2. दिनेश कुमार साहू पिता लच्छ कुमार साहू (उम्र 43 वर्ष), निवासी गांधी चौक अंजोरा

को रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 नग सट्टा पट्टी, 1 नग डॉट पेन और नगद राशि ₹1,720/- जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 102/2025 धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में थाना सोमनी के निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, प्रआर 660 डूलेश्वर साहू, प्रआर 149 हेमंत अनंत, आरक्षक 1579 लीलाराम साहू एवं आरक्षक 63 गुलाब सिंह चंद्राकर की विशेष भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि अवैध सट्टा-जुआ के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।