रायपुर। स्टेशन रोड गुरुद्वारे के पास से एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी शेख सोहेल को गंज पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
प्रार्थी साहेब सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जून की रात उनकी एक्टिवा CG/04/KY/9043 चोरी हो गई थी। जांच में CCTV और मुखबिर की सूचना पर आरोपी की पहचान कर उसे आजाद चौक क्षेत्र से पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी स्वीकार की और उसके कब्जे से ₹50,000 मूल्य की एक्टिवा बरामद कर ली गई। आरोपी पूर्व में भी दोपहिया चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी – शेख सोहेल (23), निवासी ईदगाह भाटा, आजाद चौक।
