रायपुर, 17 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ अंजोर विजन@2047 दस्तावेज को जनता को समर्पित करते हुए इसे विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में एक ठोस संकल्प बताया। यह विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 से प्रेरित है।
नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य, राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। सीएम ने बताया कि विजन में 2030, 2035 और 2047 तक के लिए अल्पकालिक से दीर्घकालिक लक्ष्य तय किए गए हैं।
मुख्य बिंदु:
राज्य की जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 2047 तक 75 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य।
13 प्रमुख क्षेत्रों में 10 मिशन के जरिए संतुलित विकास, जैसे कृषि, आईटी, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, जैविक खेती आदि।
स्टील, कोयला, बिजली और लिथियम जैसे क्षेत्रों में उत्पादन कई गुना बढ़ाने की योजना।
2047 तक किसानों की आय 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य।
शिक्षा, स्वास्थ्य, स्किल डेवलेपमेंट, और रोजगार सृजन पर विशेष जोर।
बेरोजगारी दर 2.7% से घटाकर 1% से कम करने की योजना।
सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के तहत उद्योगों को त्वरित मंजूरी।
44% वन क्षेत्र को “ऑक्सीजन हब” के रूप में विकसित किया जाएगा।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि यह दस्तावेज 13 सामाजिक-आर्थिक थीम्स पर आधारित है, जिसमें 200 से ज्यादा रणनीतिक और संरचनात्मक पहलें शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में सहभागी बनें।
